दक्षिण असम के सिलचर स्थित गुरुचरण विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई (NSS Cell) द्वारा 12 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों के अनुरूप स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बैनर के साथ दौड़ की शुरुआत करते हुए स्वदेशी अपनाने और देशी उत्पादों के उपयोग का संदेश समाज तक पहुँचाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार, एनएसएस स्वयंसेवक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का सपना एक आत्मविश्वासी और स्वावलंबी भारत का था, जिसे साकार करने में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ‘रन फॉर स्वदेशी’ जैसे आयोजन न केवल शारीरिक सशक्तता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं को वैचारिक रूप से जागरूक कर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और स्वदेशी चेतना का सशक्त वातावरण निर्मित किया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in