स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में ‘रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के माननीय रजिस्ट्रार डॉ. पवन कुमार द्वारा की गई, जिन्होंने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, उनके आदर्शों तथा युवाओं के प्रति उनके संदेशों के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात डॉ. पवन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को औपचारिक रूप से प्रारंभ किया। इस अवसर पर प्रांत संगठक श्री कुलदीप पूनिया, श्री अनिल गोयल सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 800 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ दौड़ में सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं स्वामी विवेकानंद जी के विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिसमें यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल सिद्ध हुआ।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in