बीकानेर में स्वदेशी संदेश के साथ दौड़े युवा, ‘रन फॉर स्वदेशी’ में 2 किलोमीटर तक गूंजी स्वावलंबन की पुकार

बीकानेर। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को बीकानेर जिलेभर में ‘रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। सुबह की ठंडी हवाओं के बीच स्वदेशी का संदेश लिए सैकड़ों युवाओं ने करीब दो किलोमीटर तक दौड़ लगाकर आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और भारतीय उत्पादों को अपनाने का सशक्त संदेश दिया। दौड़ के दौरान युवाओं के नारों से वातावरण गूंज उठा— “स्वदेशी अपनाओ – भारत बनाओ” और “विदेशी छोड़ो – स्थानीय जोड़ो”

स्वावलम्बी भारत अभियान के बीकानेर जिला पूर्णकालिक रघुवीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जिले के अनेक सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किया गया। प्रमुख रूप से राजकीय आईटीआई बीकानेर, राजकीय कन्या महाविद्यालय बीकानेर, मुरलीधर व्यास नगर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छतरगढ़ में युवाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इसके अतिरिक्त खारवाली, खाजूवाला, कोलायत, नोखा सहित कई उपखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों और संस्थानों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के पश्चात विभिन्न संस्थानों में संवाद एवं उद्बोधन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वदेशी के आर्थिक, सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी अब केवल एक विचारधारा नहीं, बल्कि ‘आत्मनिर्भरता और उत्पादन राष्ट्रवाद’ का आधार बन चुका है। रघुवीर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का स्वदेशी चिंतन केवल सांस्कृतिक चेतना तक सीमित नहीं है, बल्कि वह आर्थिक स्वतंत्रता का सशक्त मार्ग है, जिस पर आज बीकानेर का युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” और “स्वावलम्बन जय हो” के नारों के साथ हुआ।

Hemendra
29
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us