स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बिहार के खगड़िया जिले में ‘रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, बच्चे एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर स्वदेशी, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने संगठित रूप से स्वदेशी अपनाने, देशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और आत्मसम्मान से जुड़ा हुआ विषय है। आयोजन ने खगड़िया में युवाओं के बीच राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और स्वदेशी जागरण का प्रभावी वातावरण निर्मित किया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in