हैदराबाद स्थित इंदु विश्वविद्यालय में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रनिर्माण की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने स्वदेशी अपनाने और देशी उद्योगों के समर्थन का संदेश देते हुए विभिन्न बैनर और नारों के माध्यम से यह संदेश फैलाया कि “स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ।”
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण और युवा चेतना का प्रतीक है। विश्वविद्यालय परिसर में यह दौड़ युवाओं में राष्ट्रीय भावना, अनुशासन और स्वदेशी जागरूकता को बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनी। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in