सलोरी, प्रयागराज में क्लाइमैक्स कोचिंग संस्थान में ‘स्वदेशी टॉक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेंद्र यादव, प्रबंधक क्लाइमैक्स कोचिंग संस्थान ने की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की प्रभावी उपस्थिति रही, जिसमें लगभग 500 विद्यार्थी शामिल हुए।
मुख्य वक्ता डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, काशी प्रांत, ने अपने संबोधन में स्वदेशी विचार और आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वदेशी को अपनाने, अपने जीवन में आत्मनिर्भरता लाने और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। अन्य प्रमुख उपस्थितियों में गंगेश नारायण पांडेय, सह समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान, काशी प्रांत, और कार्यक्रम संयोजक अंकित पांडेय शामिल थे। सभी वक्ताओं ने स्वदेशी चेतना को जीवन का हिस्सा बनाने और युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ी, जिससे प्रयागराज में स्वदेशी और स्वावलंबी भारत का संदेश व्यापक स्तर पर फैलाने में सफलता मिली।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in