मुख्यमंत्री से उद्यमिता आयोग गठन को लेकर प्रतिनिधिमंडल की भेंट

देहरादून।
उत्तराखंड में उद्यमिता आयोग के गठन के संबंध में अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख श्रीमान राजीव कुमार जी, उत्तराखंड के सह प्रांत संयोजक श्री गौरव कुमार जी एवं प्रांत पूर्णकालिक श्री सुशील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में उद्यमिता आयोग के गठन की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की तथा युवाओं के रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत व्यवस्था तैयार करना समय की मांग है, जिससे युवाओं को स्वरोजगार और उद्योग स्थापना के बेहतर अवसर मिल सकें।

प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि आयोग के माध्यम से प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, वित्तीय सहयोग एवं नीतिगत समर्थन सुनिश्चित किया जा सकता है, जिससे प्रदेश में रोजगार सृजन को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री जी ने विषय पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

Sushil Kumar Singh
6
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us