अजमेर।
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंगठक सतीश कुमार जी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली।रविवार को स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंगठक सतीश कुमार ने अपने अजमेर प्रवास के दौरान अजमेर विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ स्वदेशी जागरण मंच की गतिविधियों को लेकर बैठक की महानगर संयोजक स्वदेशी जागरण मंच योगेंद्र गोयला ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंगठक सतीश कुमार जी का एकदिवसीय अजमेर प्रवास रहा mysba कोर टीम के साथ आगामी योजनाओं को लेकर भाईसाहब ने चोयल इंडस्ट्रीज में टीम के साथ मैराथन बैठक ली। मा सतीश कुमार जी ने स्वावलंबी भारत अभियान की गति और भावी संभावना पर चर्चा करते हुए स्वदेशी, स्वावलंबन और रोजगार से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म mysba को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की ।
प्रांत संयोजक डॉ संत कुमार ने बलराज सिंह को स्वदेशी स्वालंबन अभियान का जिला समन्वयक, डॉक्टर अशोक सेवानी को स्वदेशी शोध संस्थान का जिला प्रभारी, योगेंद्र सिंह गोयला जिला संयोजक, कपिल कुमार महानगर संयोजक, राहुल कुमार शर्मा महानगर युवा प्रमुख, श्रीमती मोनिका ओबेरॉय जिला प्रमुख महिला प्रकोष्ठ, सरदार भजन सिंह लाल स्वदेशी व्यापारी जुटान जिला संयोजक, दिनेश कुमार शर्मा स्वदेशी व्यापारी जुटान महानगर संयोजक, सुनील कुमार विभाग कार्यालय प्रमुख, शैतान लाल महानगर व्यवस्था प्रमुख, कपिल कुमार महानगर संयोजक का दायित्व निभाएंगे सभी ने नए पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रदान की।
जय स्वदेशी 🚩
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in