श्री अमित राजारावत जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्वदेशी व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने स्थानीय उत्पादन, लघु उद्योग और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुँचाने पर बल दिया।
प्रांत संयोजक श्री अमित सिंह वत्स ने कहा कि स्वावलम्बन केन्द्र युवाओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने का कार्य करेगा। मंच द्वारा रोजगार उन्मुख कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को संगठित कर सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से नौकरी मांगने वाले से अच्छा नौकरी देने वाला बनने का आह्वान किया।
जिला संयोजक डॉ. अनुभव श्रीवास्तव ने कहा कि यह केन्द्र जिले में स्थायी रोजगार परामर्श मंच के रूप में कार्य करेगा। युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उद्यम स्थापना से जोड़ा जाएगा। कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। डॉ अविनाश सिंह जी ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वरोजगार मार्गदर्शन सत्र एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें करीब 150 लोगों ने प्रतिभाग किया। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक माननीय अमित सिंह वत्स की यह पहल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और स्थानीय आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in