संत कबीर नगर में स्वावलंबन केंद्र द्वारा महिलाओं को उद्यमिता प्रशिक्षण

संत कबीर नगर।
गोरक्ष प्रांत के अंतर्गत संत कबीर नगर जिले में स्वावलंबन केंद्र की टीम ने RSETI (Rural Self Employment Training Institute) विभाग में पहुंचकर महिलाओं, विशेष रूप से बीसी सखी समूह की सदस्याओं को उद्यमिता संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान महिलाओं को यह बताया गया कि वे समूह आधारित गतिविधियों को व्यवसाय में कैसे परिवर्तित कर सकती हैं और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस अवसर पर जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल (स्वावलंबन केंद्र) में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

महिलाओं को मार्गदर्शन, फंडिंग तक पहुंच, बाजार विस्तार, विधिक सेवाएं तथा ऑफलाइन से ऑनलाइन व्यापार रणनीति अपनाने जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि केंद्र किस प्रकार से उन्हें व्यवसाय स्थापना और संचालन में सहयोग प्रदान कर रहा है।कार्यक्रम में 30 से अधिक महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना था।

Maroot Nandan
8
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us