शिक्षित बेटियां दो घरों को रोशन करती हैं

शिक्षित बेटियां दो घरों को रोशन करती हैं :- घनश्याम जायसवाल 

 0 अभिभावक बच्चों से नशा वाली चीज की खरीदारी ना काराये 

 जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश

शिक्षित बेटियां दो घरों को रोशन करती हैं इसलिए बालिका शिक्षा बहुत जरूरी है उक्त  विचार सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल ने जूनियर हाई तरबगंज अभिभावक मीटिंग में उपस्थित समुदाय को संबोधित करते उन्होंने कहा कि बालका शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षित बेटियां दो घरों को रोशन करती हैं। इसलिए बालिका शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने अभिभावक से अपील की है बालक और बालिका में अंतर ना देखें नियमित सभी को विद्यालय भेजें, विद्यालय व मंदिर है जहां पर नियमित अनुशासन रहकर बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपनी भविष्य उज्जवल करते हैं, 

श्री जायसवाल ने अभिभावक से अपील कि वह अपने छात्रों छात्रों से नशा सामग्री जैसे तंबाकू बीड़ी सिगरेट आदि उनसे खरीदारी ना कारये कभी-कभी आप अपने बच्चों को अपने लिए नशा वाली वस्तुएं मांगते हैं। इससे उन पर बुरा प्रभाव पड़ता है,, वैसे आपको नशा नहीं करना चाहिए यदि आप नशा के आदी हैं तो अपने बच्चों के सामने नशा ना करें। इससे बच्चों में बुरी लत पड़ती है, अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए हो सके तो नशा छोड़ दें, क्योंकि नशा मौत का दावत है। आपका नशा की वजह से आपके परिवार में नाना प्रकार की बीमारियां आ जाती है जैसे आप सिगरेट पीते हैं तो उसका धुंआ घर वालों को सांस के साथ अंदर चला जाता है और बीमारी उत्पन्न हो जाती है, और उसे बीमारी में आपकी गाढी कमाई,दवा में खर्च हो जाती है। जिससे परिवार में आर्थिक स्थिति पैदा हो जाता है और बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए आप लोग छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए वह सब करें जो समाज के लिए अच्छा हो,,

Ghanshyam Jaiswal
3
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us