लुधियाना में स्वदेशी मेला: पंजाब के किसानों ने जैविक खेती और प्राचीन कृषि विरासत को अपनाने का संदेश दिया

लुधियाना स्वदेशी मेले में गांव की सथ ने खींचा ध्यान,

* किसानों ने दिया आग्रेनिक खेती की ओर लौटने का संदेश : नैनेवाल

 * पवन गुरु पानी पिता माता धरती महतु का अनुसरण कर धरती को बनाएं यूरिया मुक्त : गुरदीप गोशा / हरीश दुआ/मोहित 

लुधियाना ( 25 फरवरी) पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के किसान ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले के दौरान पंजाब के किसानों द्वारा पिंड दी सथ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल ने की। इस अवसर पर लुधियाना देहाती के अध्यक्ष सुखवंत सिंह टिल्लू, पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव कर्णपाल सिंह और सचिव सतनाम सिंह बिट्टा के साथ-साथ हरमिन्द्र पाल सिंह अहलूवालिया विशेष रूप से उपस्थित रेह। कार्यक्रम के दौरान सुखदेव सिंह गिल, सतवंत सिंह संधू (फाजिल्का) और सोहन सिंह ढोलनवाल समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि पंजाब की धरती को यूरिया मुक्त करना और प्राचीन विरासत से जुड़ी खेती की ओर लौटना समय की मांग है। उन्होंने जैविक खेती को प्रोत्साहित किया और किसानों को प्राकृतिक तरीकों से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पंजाब के विभिन्न कृषि एवं सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं-पूनम कुमारी जाखड़ (फाजिल्का), लवली कौर, पूनम जौहल, नवनीत कौर, मनप्रीत कौर एवं नीतू सिंह ने अपने संगठनों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मेला संरक्षक हरीश दुआ और मेला प्रमुख गुरदीप सिंह गोशा ने पवन गुरु पानी पिता माता धरती महतु के नारे को लागू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हमारी प्राचीन विरासत से जुड़ी कृषि के माध्यम से ही पंजाब के किसान और नौजवान को संभाला जा सकता है। मेले मैं मयंक वशिष्ठ ने कहा कि यह किसान सम्मेलन पंजाब में आग्रेनिक खेती को बढ़ावा देने में बड़ा योगदान देगा। शालिनी गुप्ता ने भी विचार साझा करते हुए कहा कि यदि किसान प्राकृतिक एवं आग्रेनिक खेती की तरफ लौटें तो इससे स्वस्थ समाज एवं मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव रखी जा सकती है। चार्टर्ड अकाउंटेंट अशवनी गुप्ता, गौरव अरोड़ा, विभोर गर्ग, जतिन्द्र जीत सिंह, विशाल गर्ग, राजन जी, मनीष नड्डा जी, गुलाब जी जम्मू,भानु जी जम्मू,विपुल मल्होत्रा जी,आशीष झा जी,प्रिंस जी ,सुभजीत कौर, राशि अग्रवाल, प्रीति ओबराय, विकास राज ओमेक्स, विपन विनायक सौरव कपूर, किसान नेता प्रभजीत सिंह पंधेर भी उपस्थित रहे।

Mayank Vashisht
2
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us