गोरक्ष प्रांत के जिला स्वावलंबन केंद्र, संत कबीर नगर की टीम ने हीरा लाल डिग्री कॉलेज, खलीलाबाद में छात्रों से संवाद किया और उन्हें उद्यमिता के माध्यम से न केवल स्वयं की सहायता करने, बल्कि अन्य लोगों की मदद कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का मार्गदर्शन दिया। टीम ने छात्रों को अपने स्वावलंबन केंद्र के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी और विस्तार से समझाया कि उन्हें व्यवसाय शुरू करने और संचालित करने में किस तरह से पूर्ण हैंड-होल्डिंग सपोर्ट प्रदान किया जाएगा। इस पहल से छात्रों में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा और समाज में सकारात्मक योगदान देने की जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in