स्वदेशी जागरण मंच का मेला लोगों मे बढ़ा उत्साह

स्वदेशी जागरण मंच, गोड्डा के तत्वावधान में ऊर्जानगर स्थित राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित 10 दिवसीय 'स्वदेशी मेला' अपनी पूरी भव्यता के साथ सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बीती 09 जनवरी से शुरू हुआ यह मेला क्षेत्र के निवासियों के लिए न केवल खरीदारी, बल्कि कला और संस्कृति का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। इस मेले की विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन बेहद खास रहा, जिसमे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ललमटिया के बाल प्रतिभाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। महागामा की स्थानीय बच्चियों ने मंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति दी। उनके सधे हुए कदमों और कलात्मक भाव-भंगिमाओं ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा स्टेडियम परिसर काफी देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। इन नृत्यों के माध्यम से बच्चियों ने आधुनिकता के दौर में भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़े रहने का सशक्त संदेश दिया। मेले में भारत के विभिन्न 14 राज्यों और स्थानीय क्षेत्रों से आए हस्तशिल्पियों की कला देखते ही बन रही है। यहाँ प्रधानमंत्री के 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को सच होते देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सतीश जी ने अपने अपने ओजस्वी और विचारोत्तेजक उद्धबोधन में बताया कि स्वदेशी केवल एक शब्द या नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब तक देश की अर्थव्यवस्था अपने पैरों पर खड़ी नहीं होगी, तब तक राजनीतिक और सामाजिक स्वतंत्रता भी पूर्ण नहीं हो सकती।सतीश जी ने स्पष्ट किया कि स्थानीय उत्पादन, स्थानीय रोजगार और स्थानीय बाजार—यही आत्मनिर्भर भारत की असली नींव है। विदेशी उत्पादों पर निर्भरता हमारी आर्थिक शक्ति को कमजोर करती है, जबकि स्वदेशी अपनाने से गांव, किसान, कारीगर, लघु उद्योग और युवाओं को सीधा लाभ मिलता है।उन्होंने यह भी कहा कि स्वदेशी मेला केवल खरीद–फरोख्त का मंच नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना जगाने का अभियान है, जहाँ हर नागरिक यह संकल्प ले कि वह अपनी दैनिक जरूरतों में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेगा। यही संकल्प भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा। इसके अलावा मंच पर अधिकारी के तौर पर प्रांत संयोजक राजेश उपाध्याय, सह प्रांत संयोजक ज्ञानदेव टुडू, प्रांत कोष प्रमुख विष्णु सिंह, अजय सिंह प्रांत संघर्षवाहिनी प्रमुख, कोलियरी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद उपाध्याय उपस्थित रहे। इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर, जिला संयोजक अजय चौबे, जिला सह संयोजक राजेश कुमार झा, जिला पूर्णकालिक मोनू दूबे, खंड संयोजक अनिश केसरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला शारीरिक प्रमुख शुभेन्दू शेखर, खंड कार्यवाह ऋतिक जयसवाल, अभाविप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सानिया कुमारी, मणि राउत, राजा राम राउत आदि कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहें। इनके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्वयंसेवक और छात्र-छात्राओं ने मेले का भ्रमण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। आयोजन समिति ने यह घोषणा भी किया कि यह मेला का आधिकारिक तौर पर समापन 18 जनवरी से बढ़ाकर 21 जनवरी तक कर दिया गया है। अब यह स्वदेशी मेला का समापन 21 जनवरी को किया जाएगा।अतः क्षेत्रवासी जो भी अभी तक मेला का भ्रमण नहीं कर पाए है , सपरिवार आकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

Himanshu Shekhar
3
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us