प्रधानमंत्री मोदी जी 2 दिन के इजराइल के दौरे पर गए। वहां की सांसद नेसेट में उनका भाषण होना था। वहां के विपक्षी नेता यायर लेपर्ड ने जो वहां के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से काफी नाराज चल रहे हैं,बहिष्कार की धमकी दी थी, अपनी लोकल पॉलिटिक्स के कारण।
किंतु यह क्या? जैसे ही नेतान्याहू का भाषण खत्म हुआ और मोदी जी खड़े हुए बोलने के लिए, सारा विपक्ष सदन में आ गया।यही नहीं, विपक्ष के नेता ने घोषणा की "मोदी जी! आपका यहां की लोकल पॉलिटिक्स से कोई विषय नहीं हम आपका सम्मान करते हैं।इसलिए हम आपके भाषण में रहेंगे, पूरा सुनेंगे।और वे रहे फ़ोटो खिंचवाए,सब तरह से प्रशंसा भी की।
इधर भारत में देखो! तो विश्व भर में जिसकी चर्चा हो रही थी, एआई समिट की। दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व भर की कंपनियों और अनेक राष्ट्रों के अध्यक्ष आए हुए थे, वहीं पर ही युवा कांग्रेस के लोगों ने कपड़े उतार कर बिना किसी वजह से माहौल खराब किया और दुनिया में भारत के खिलाफ एक बड़ा माहौल बनाने का प्रयत्न किया।
यह दो घटनाएं बताती हैं कि लगभग एक समय पर आजाद हुए इजराइल और भारत। आज वह बहुत छोटा सा देश होते हुए भी हमसे उन्नत क्यों है? वास्तव में राष्ट्रीय चरित्र यह ही किसी देश को ऊपर उठाने के लिए आवश्यक तत्व है। हमारे राजनीतिक दलों को इजराइल से सीखना चाहिए.. जय स्वदेशी जय भारत।
श्री सतीश कुमार जी अखिल भारतीय सह संगठक स्वदेशी जागरण मंच एवं श्री चेतन तक जी स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक एवं श्री प्रभात सोनी स्वदेशी स्वाबलंबी भारत अभियान कोकण प्रांत पूर्णकालिक उपस्थित रहे।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in