कोंकण प्रांत में स्वावलंबी भारत अभियान और स्वदेशी जागरण मंच की संयुक्त बैठक

स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच

 बैठक का विवरण

तारीख: 28 फरवरी 2026

स्थान: यशवंत भवन, प्रभादेवी, मुंबई

आयोजक: स्वावलंबी भारत अभियान एवं स्वदेशी जागरण मंच

मुख्य अतिथि: सतीश जी , श्री जितेंद्र गुप्त

उपस्थित सदस्य: विभिन्न कार्यकर्ता, व्यापारी प्रतिनिधि एवं आमंत्रित अतिथि

 कार्यवाही का विवरण

1. कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ सीए चेतन सूरजमल टाक के उद्घाटन संबोधन से हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वदेशी के महत्व पर बल देते हुए कहा:

“जो देश अपना वर्तमान आयात करता है, वह अपने सपनों का भविष्य निर्यात नहीं कर सकता।”

2. मुख्य अतिथि का उद्बोधन

मुख्य अतिथि सतीश जी ने “स्वदेश संकल्प रन” की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया:

प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट ऑनलाइन प्रचार हेतु समर्पित किए जाएँ।

साप्ताहिक प्रचार गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित हों।

Maple, व्हाट्सएप एवं ईमेल जैसे माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए।

परिवार एवं मित्रों के कम से कम 25 सदस्यों की ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाए।

सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर स्वदेशी जागरण मंच की जिम्मेदारी ग्रहण करें।

3. विशेष उल्लेख

मुख्य अतिथि ने बताया कि भारत ग्लोबल इंडस्ट्रीज फोरम, श्री अमृतसागर मित्तल जी के नेतृत्व में, एक प्रेरणादायी मंच के रूप में कार्य कर रहा है।

उन्होंने स्वदेश वित्त सलाहकार परिषद के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि यह परिषद श्री कमल पोद्दार जी के नेतृत्व में सक्रिय है, जिसमें सीए, सीएस तथा अन्य वित्तीय पेशेवर सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं।

साथ ही जयपुर में आयोजित होने वाली आगामी बैठक की जानकारी भी साझा की गई।

4. सम्मान समारोह

मुख्य अतिथि सतीश जी का अनीकेत जी द्वारा शॉल एवं गुलाब पुष्प देकर स्वागत किया गया।

नीरज जी ने अतिथि श्री जितेंद्र गुप्ते जी का लाल गुलाब एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया।

5. व्यापारी जुटान अभियान

बैठक में बताया गया कि व्यापारी जुटान अभियान के अंतर्गत केवल व्यापारिक संस्थानों के प्रमुख ही सदस्य होंगे।

6. पत्रक वितरण प्रगति

कुल 1,10,000 पत्रक प्रक्रिया में हैं।

60,000 पत्रक का वितरण पूर्ण हो चुका है।

7. विशिष्ट वक्तव्य

बसेरा संगठन की वैषाली अपराजिता मैडम ने स्वरोजगार प्रोत्साहन पर अपने विचार रखे।

श्री संतोष पांडे ने बताया कि उनकी टीम ने अनेक लोगों को स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान की है।

सुश्री गरिमा एवं सुश्री भावना ने स्वदेशी उत्पादों से संबंधित अपने कार्यों पर प्रकाश डाला।

मुंबई विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्य श्रीमती रुचि माने ने नवंबर 2025 में आयोजित महिला पाक-कला प्रतियोगिता की जानकारी साझा की।

अतिथि श्री जितेंद्र गुप्ते ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और बढ़ावा देने के महत्व पर अपने विचार रखे।

8. संगठनात्मक नियुक्तियाँ

बैठक में समृद्धि टैपे जी को जिला सह-समन्वयक तथा नीरज पुरोहित जी को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया।

9. निधि संग्रह अभियान

घोषणा की गई कि निधि संग्रह अभियान 20 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा।

इस हेतु ऑनलाइन दान का अनुरोध किया गया तथा बताया गया कि दान पर कर लाभ उपलब्ध है।

10. प्रश्नोत्तर सत्र

अंतिम सत्र प्रश्नोत्तर का रहा, जिसमें मुख्य अतिथि ने सभी प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देकर प्रतिभागियों को संतुष्ट किया।

11. समापन सत्र

समापन उद्बोधन सीए चेतन सूरजमल टाक द्वारा दिया गया।

इसके पश्चात प्रभात सोनी जी द्वारा समापन मंत्र उच्चारित किया गया।

 सामूहिक संकल्प

बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वदेशी जागरण मंच का सुदृढ़ एवं प्रभावी तंत्र खड़ा करने का सामूहिक संकल्प लिया।

 निष्कर्ष

बैठक उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुई। सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थितजनों ने स्वदेशी एवं स्वावलंबी भारत के उद्देश्य को आगे बढ़ाने हेतु सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

श्री प्रभात सोनी 

स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान 

कोकण प्रांत पूर्णकालिक 

Prabhat Soni
2
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us