📍 आज जिला चरखी दादरी के हल्का बाढड़ा क्षेत्र में जिला परिषद वार्ड नं. 8 के पार्षद एवं जिला परिषद के चेयरमैन श्री मन्दीप डालावास जी के सानिध्य में पावन होली पर्व के शुभ अवसर पर जनसेवा का सराहनीय कार्य किया गया।
गांव हंसावास कलां, लाढ़, ढाणी सूरजगढ़, धनाश्री, निमड़ बडेशरा एवं कान्हड़ा की पंचायतों को पानी के टैंकर सहप्रेम भेंट कर ग्रामीणों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। यह पहल सामाजिक सरोकार, सहयोग और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुनील इंजीनियर जी की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही आसपास के गांवों के सरपंच साहेबान एवं स्थानीय सम्मानित व्यक्तिगन भी उपस्थित रहे।
होली के पावन पर्व पर यह जनहितकारी प्रयास न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, सहयोग और विकास के संकल्प को भी सुदृढ़ करता है।
🌸 सेवा ही संगठन – जनहित ही हमारा प्रथम धर्म 🌸
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in