Swavalamban Kendra Deoria (जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल) की टीम ने गोरक्ष प्रांत के Gauri Bazar क्षेत्र में एक महिला समूह से मुलाकात की, जो मूंज से बने पारंपरिक उत्पादों के जरिए अपनी आजीविका चला रहा था। बातचीत के दौरान यह सामने आया कि प्लास्टिक उत्पादों के बढ़ते उपयोग के कारण इस कारीगरी से जुड़ी बुजुर्ग ट्रेनर अपना व्यवसाय बंद करने पर मजबूर हो रही थीं।
इस स्थिति को देखते हुए स्वावलंबन केंद्र की टीम ने उन्हें फिर से प्रेरित किया और भरोसा दिलाया कि संस्था उनके साथ खड़ी है, उन्हें बाजार उपलब्ध कराने, उचित मार्गदर्शन देने और फंडिंग तक पहुंच बनाने में हर संभव सहयोग करेगी। टीम के इस समर्थन और प्रोत्साहन से प्रेरित होकर वह महिला ट्रेनर एक बार फिर नई ऊर्जा और उत्साह के साथ इस अभियान से जुड़ गईं और अपने पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो गईं, जिससे न केवल उनकी आजीविका मजबूत होगी बल्कि स्थानीय कारीगरी को भी नया जीवन मिलेगा।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in