UP Board Pariksha 2026 News उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट छात्रों के लिए यूपी बोर्ड इम्प्रूवमेंट परीक्षा की सुविधा ला रहा है। 2026 में UPMSP 12वीं रिजल्ट के बाद अप्रैल अंत तक इसके लिए आवेदन लेने की तैयारी है। बस यूपी सरकार से मंजूरी मिल गई है। औपचारिकता पूरी होने का इंतजार है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) राज्य के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर लेकर आया है।
अब से यूपी बोर्ड इंटर (क्लास 12) में भी सभी छात्र व छात्राओं को सुधार परीक्षा यानी Improvement Exam की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए यूपी बोर्ड ने एक प्रस्ताव बनाकर यूपी सरकार के पास भेजा था। बोर्ड अधिकारियों द्वारा मीडिया में जानकारी दी गई है कि यूपी गवर्नमेंट की ओर से इस प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है।
अब बस औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।सीएम योगी की सरकार द्वारा औपचारिकताएं पूरी होते ही ये यूपी बोर्ड का नया नियम प्रभावी हो जाएगा। बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थी इसका लाभ ले सकेंगे।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in