मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी को जर्मनी में आयोजित ITB Berlin Travel Mart में ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नीदरलैंड की Green Destinations Foundation द्वारा दिया जाता है और इसे Global Sustainable Tourism Council (GSTC) ने मान्यता दी है।
पचमढ़ी देश का पहला हिल स्टेशन बन गया है, जिसे यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण, जलवायु सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट प्रबंधन और संस्कृति संरक्षण जैसे प्रयासों के लिए दिया गया।
पर्यटन बोर्ड के अनुसार अब पचमढ़ी देश के अन्य हिल स्टेशनों और इको-टूरिज्म स्थलों के लिए मॉडल बनकर उभरेगा। यह मान्यता प्रदेश में सस्टेनेबल और रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म को और मजबूती देगी।
विशेष जानकारी:
सर्टिफिकेट पाने के लिए पचमढ़ी का मूल्यांकन 6 श्रेणियों और 75 मापदंडों पर हुआ।
पचमढ़ी ने 10 में से 6.5 अंक हासिल किए और 40% GSTC का टारगेट पूरा किया।
यह उपलब्धि मध्य प्रदेश की पर्यटन छवि को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देगी।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in