साधारण परिवार से उठकर सीकर के योगेश यादव बने CA, मेहनत और लगन से रचा प्रेरणादायक इतिहास

सीकर के योगेश यादव बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, साधारण परिवार से प्रेरणादायक सफलता सीकर के राधाकिशनपुरा निवासी योगेश यादव ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की और अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया।योगेश का परिवार साधारण है; उनके पिता गिरिराज यादव फर्नीचर की दुकान में सेल्समैन हैं। सीमित संसाधनों और सरकारी स्कूल में हिंदी माध्यम की पढ़ाई के बावजूद योगेश ने कड़ी मेहनत और लगन से CA बनने का सपना पूरा किया।उन्होंने शुरुआती पढ़ाई से लेकर बीकॉम तक सभी शिक्षा हिंदी माध्यम में पूरी की और अंग्रेजी में किताबें पढ़ने की कठिनाइयों को चुनौती मानकर मेहनत की योगेश का कहना है कि समय प्रबंधन, नियमित पढ़ाई और परिवार का सहयोग उनकी सफलता का मुख्य कारण है। भविष्य में वह आम लोगों को आर्थिक उतार-चढ़ाव से निपटने में मदद करना चाहते हैं।

Manisha Saini
3
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us