प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ‘मन की बात’ के 131वें संबोधन में देशवासियों से रमजान और होली के त्योहारों पर स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब हम स्वदेशी खरीदते हैं और विदेशी सामान से परहेज करते हैं, तो यह स्थानीय कारोबार, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करता है।पीएम मोदी ने देश के किसानों की नई सोच और नवाचार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ नई तकनीक और बाजारों पर भी ध्यान दे रहे हैं, जिससे उनकी आय और उत्पादन बढ़ रहा है।‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का उद्देश्य है कि लोग स्थानीय उत्पाद और सेवाएं अपनाएँ, ताकि स्थानीय व्यवसाय मजबूत हों, रोजगार बढ़े और भारत की आर्थिक शक्ति मजबूत हो। पीएम ने सभी से कहा कि त्योहारों में स्वदेशी अपनाएं और विदेशी चीजों से दूर रहें।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in