यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गई हैं। 18 फरवरी को पहली शिफ्ट में 10वीं की हिंदी और दूसरी शिफ्ट में 12वीं की हिंदी परीक्षा होगी। इस साल करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे।पिछले साल कई बोर्डों में, परीक्षा केंद्र पर थोड़ी भी देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया था। लेकिन यूपी बोर्ड ने राहत दी है। अब छात्रों को 30 मिनट तक की देरी पर भी परीक्षा देने की अनुमति होगी, बशर्ते उनके पास सही वजह हो।इसके अलावा, अगर कोई छात्र एडमिट कार्ड भूल जाता है, तो उसे भी परीक्षा में बैठने की अनुमति है। ऐसे मामलों में छात्रों को प्रोविजनल एंट्री दी जाएगी और बाद में एडमिट कार्ड दिखाना होगा।बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड में नाम, लिंग या पहचान से संबंधित कोई गड़बड़ी है, तो दूसरे दस्तावेज़ों से वेरिफिकेशन करने के बाद उसे परीक्षा में बैठाया जाएगा।छात्रों को सलाह दी गई है कि समय से परीक्षा केंद्र पहुँचें और अपने एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड साथ जरूर रखें। यूपी बोर्ड का यह कदम छात्रों के लिए बड़ी राहत और सुविधा माना जा रहा है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in