स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय पूर्णकालिक बैठक का सफल समापन दिनांक: 10 मार्च 2026 स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक 6 मार्च से 10 मार्च 2026 तक आयोजित की गई, जिसका आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस बैठक में देश के विभिन्न प्रांतों और राज्यों से आए कुल 55 राष्ट्रीय पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी विचारधारा को समाज में और अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित करना, आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देना तथा देश की वर्तमान आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा करना रहा। बैठक के दौरान स्वदेशी आधारित अर्थव्यवस्था, स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा विदेशी आर्थिक प्रभावों के संदर्भ में गहन विचार-विमर्श किया गया।
साथ ही विभिन्न राज्यों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की गई और आगामी समय के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। इस अवसर पर उपस्थित पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने राज्यों के अनुभव साझा किए तथा संगठन के विस्तार और स्वदेशी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ठोस रणनीति पर चर्चा की। बैठक में यह संकल्प भी लिया गया कि स्वदेशी जागरण मंच देशभर में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्योगों के संरक्षण तथा आर्थिक राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करेगा। बैठक के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में स्वदेशी के विचार को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का संकल्प लिया
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in