जयपुर में स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद बैठक सम्पन्न, हरियाणा से 17 प्रतिनिधियों ने लिया भागजयपुर (राजस्थान), 8 मार्च। स्वदेशी जागरण मंच की तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिषद बैठक 6 से 8 मार्च तक ऐतिहासिक नगरी जयपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में देशभर के 45 प्रांतों से कुल 395 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें 65 मातृशक्ति की सहभागिता रही।बैठक में हरियाणा प्रांत की ओर से 17 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें 5 अखिल भारतीय स्तर के तथा 12 प्रांतीय स्तर के प्रतिनिधि शामिल रहे।बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ केंद्रीय अधिकारी मा. वी. भाग्गैया जी तथा मा. स्वांत रंजन जी का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। इसके साथ ही स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी मा. आर. सुन्दरम जी, डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा जी और मा. कश्मीरी लाल जी सहित अन्य केंद्रीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।बैठक से पूर्व स्थानीय इकाई द्वारा आयोजित उद्यमी सम्मान समारोह एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित दो मंत्री एवं विधायक भी उपस्थित रहे।बैठक में भारत और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) विषय पर प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिदृश्य तथा युवाओं में सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभावों पर विशेष चर्चा हुई। आगामी समय में चार प्रमुख विषयों—विकास का भारतीय प्रतिमान, विश्व व्यापार समझौते, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा युगानुकूल स्वदेशी—पर कार्यदल गठित करने पर सहमति बनी।बैठक में स्वावलंबी भारत अभियान के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके तहत देश के सभी जिलों में स्वावलंबन केंद्रों की स्थापना तथा जिला स्तर पर प्रशिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया।इसके अतिरिक्त स्वदेशी शोध संस्थान, स्वदेशी व्यापारी जुटान, BGIF, स्वदेशी मेला, MYSBA, निर्यातक फोरम, वित्त सलाहकार परिषद, महिला कार्य, युवा कार्य और पर्यावरण कार्य से संबंधित आगामी योजनाओं पर भी चर्चा कर कार्ययोजना निर्धारित की गई।हरियाणा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणाबैठक में हरियाणा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्वों की भी घोषणा की गई।हरियाणा से उत्तर क्षेत्र संयोजक डॉ. राजेश गोयल को अब अखिल भारतीय सह समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान का दायित्व सौंपा गया है।हरियाणा की सह प्रांत संयोजक डॉ. सुनीता को अखिल भारतीय सह महिला कार्य प्रमुख बनाया गया है।हरियाणा से सह क्षेत्र संयोजक श्री सतेंद्र सौरोत को अब उत्तर क्षेत्र संयोजक का दायित्व दिया गया है।स्वदेशी जागरण मंच के हरियाणा प्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया और स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in