पानीपत | 15 मार्च 2025
की वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली सर्वोच्च निर्णयात्मक बैठक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के अवसर पर द्वारा स्वदेशी विचार को व्यापक समाज तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्वदेशी साहित्य का विशेष स्टॉल लगाया गया। यह स्टॉल पूरे आयोजन के दौरान प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
देश के विभिन्न प्रांतों से आए वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने स्टॉल पर पहुँचकर स्वदेशी विषयक साहित्य का अवलोकन किया तथा स्वदेशी चिंतन से जुड़ी पुस्तकों में गहरी रुचि दिखाई। अनेक प्रतिनिधियों ने स्वदेशी विचारधारा को समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करने के लिए साहित्य को महत्वपूर्ण माध्यम बताया और पुस्तकों का क्रय भी किया।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री तथा विभाग पूर्णकालिक ने भी स्टॉल पर उपस्थित रहकर प्रतिनिधियों से संवाद किया और उन्हें स्वदेशी साहित्य पढ़ने तथा समाज में उसके प्रसार के लिए प्रेरित किया।
स्टॉल पर उपलब्ध साहित्य में विशेष रूप से प्रख्यात चिंतक द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक ने प्रतिनिधियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और इसकी उल्लेखनीय मांग देखने को मिली।
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा लगाया गया यह साहित्य स्टॉल न केवल स्वदेशी विचार के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम बना, बल्कि प्रतिनिधियों के बीच स्वदेशी आधारित आर्थिक चिंतन के प्रति नई जागरूकता और उत्साह उत्पन्न करने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in