देहरादून, 29 मार्च 2026 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने कहा कि भारत पुनः अपने गौरव की ओर लौट रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, हिंदुत्व और सनातन परंपरा आज विश्व में पुनः स्थापित हो रही है और भारत की सांस्कृतिक विरासत विश्व के लिए मार्गदर्शक बन सकती है। वर्तमान में विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन भारत अपनी प्राचीन ज्ञान परंपरा, आध्यात्मिक दृष्टि और सामाजिक संरचना के बल पर विश्वगुरू बनने की ओर बढ़ रहा है।
स्वयंसेवकों से आह्वान किया गया कि वे एकता, समरसता, सेवा और राष्ट्रभक्ति के साथ समाज को संगठित बनाएं। पर्यावरण और स्वदेशी के प्रति संदेश देते हुए उन्होंने कहा – पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, प्लास्टिक हटाओ।
कार्यक्रम में श्री 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज ने संघ के सेवा कार्यों की सराहना की और पथ संचलन में हजारों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और संगठन की परंपरा का परिचय दिया।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in