स्वदेशी जागरण मंच की नई अखिल भारतीय महिला प्रमुख का संकल्प और आभार व्यक्त

जीवन की सार्थकता अंत्योदय की भावना एवं जन-जन को साथ लेकर चलने में ही है। मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वदेशी जागरण मंच जैसी एक सार्थक विचारधारा से जुड़ी जिसके उद्देश्यों से संलग्न हो कर मेरी विचारधारा और जीवन पद्धति को एक ऐसा ही सार्थक मार्ग मिला। जीवन में बड़ों का मार्गदर्शन मिलना सबसे बड़े सौभाग्य की बात है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं कि बड़ों के आशीर्वाद ने हमेशा मेरा मार्ग प्रशस्त किया है। स्वदेशी जागरण मंच के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों का मैं हृदय से आभार प्रकट करती हूं कि उनके द्वारा पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे अखिल भारतीय महिला प्रमुख की नई जिम्मेदारी सौंपने के योग्य समझा। मैं विश्वास दिलाती हूं कि देश समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने वाले इस महान कार्य में सम्पूर्ण निष्ठा, समर्पण और देशहित की भावना के साथ वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में सतत कार्य करती रहूंगी। देश की मातृशक्ति का पूर्ण सशक्तिकरण एवं उनका सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी।

Hemendra
504
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us