भारत की अगुवाई में वैश्विक सहयोग को नई दिशा

सुधाकर दलेला ने की, जबकि संयुक्त सचिव (बहुपक्षीय आर्थिक संबंध) शंभू एल. हक्की सूस शेरपा के रूप में शामिल हुए। इस बैठक में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका और यूएई के वरिष्ठ अधिकारी और शेरपा प्रतिनिधि शामिल हुए।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिक्स 2026 की थीम, लोगो और वेबसाइट का शुभारंभ किया। भारत ने “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण” के तहत अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, श्रम और रोजगार, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, नवाचार, आईसीटी, सुरक्षा और आतंक-रोधी सहयोग जैसे व्यापक एजेंडों पर चर्चा हुई।

भारत ने ‘जन-केंद्रित’ दृष्टिकोण के अनुरूप यूथ कनेक्ट, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, ब्रिक्स एकेडमिक फोरम, ब्रिक्स थिंक टैंक काउंसिल, ब्रिक्स सिविल फोरम, ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल और ब्रिक्स विमेंस बिजनेस अलायंस जैसे पहलुओं पर जोर दिया। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय हथकरघा संग्रहालय, हस्तकला एकेडमी और अक्षरधाम मंदिर का भी दौरा किया।

भारत ने 13 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता संभाली थी। शेरपा और सूस शेरपा साल भर नियमित रूप से मिलकर थीम-आधारित क्षेत्रों में समन्वय सुनिश्चित करेंगे। इस पहल से ब्रिक्स देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी और वैश्विक मंच पर साझा विकास को बढ़ावा मिलेगा।


Manisha Saini
12
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us