स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद रायपुर में सम्पन्न, स्वदेशी व उद्यमिता पर गहन मंथन

स्वदेशी जागरण मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद रायपुर, छत्तीसगढ़ में सम्पन्न हुई। मेरा सौभाग्य है कि मुझे स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय सह-महिला प्रमुख एवं स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक के रूप में इसमें सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह बैठक भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में स्वदेशी चिंतन को स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस दौरान देश में स्वदेशी उत्पादों के निर्माण व उपयोग को किस प्रकार प्रोत्साहित किया जाए और भारत के युवाओं एवं महिलाओं के भविष्य को स्वरोजगार व उद्यमिता से कैसे जोड़ा जाए, जैसे विभिन्न विषयों पर गहन मंथन हुआ। परिषद में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह माननीय डॉ. कृष्ण गोपाल जी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय वी. भगैय्या जी, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री आर. सुंदरम जी, राष्ट्रीय संगठक श्री कश्मीरी लाल जी, सह-संगठक श्री सतीश जी, सह-संयोजक श्री अश्विनी महाजन जी एवं संगठन व अभियान से जुड़े विविध संगठनों के देश भर से आए प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं का सानिध्य प्राप्त हुआ।

Hemendra
468
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us