13 अप्रैल को अपना नया फोन Infinix Note 60 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन मिड‑रेंज सेगमेंट का है और इसकी कीमत 30,000 रुपये से कम होने की संभावना है। खास बात यह है कि फोन के पीछे एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले लगी है, जिससे कॉल, मैसेज, बैटरी, समय और नोटिफिकेशन जैसी जानकारी सीधे पीछे की डिस्प्ले पर देखी जा सकती है। यानी फोन में दो डिस्प्ले होंगे।
फोन में 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 810 GPU है। RAM के लिए 8GB या 12GB विकल्प और स्टोरेज 256GB UFS 2.2 दिया जा सकता है।कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा है — 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी 6,500mAh है और यह 90W फास्ट चार्जिंग तथा 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
प्री-ऑर्डर ऑफर भी आकर्षक हैं। शुरुआती ग्राहकों को MagSafe स्पीकर मुफ्त मिलेगा, साथ ही 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट, 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी, 12 महीने तक EMI और 9 महीने तक Buy Now Pay Later की सुविधा भी दी जाएगी।
कुल मिलाकर, Infinix Note 60 Pro 5G दो डिस्प्ले, लंबी बैटरी और आकर्षक प्री-ऑर्डर बेनिफिट्स के साथ मिड‑रेंज यूज़र्स के लिए एक दमदार विकल्प साबित हो सकता है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in