उत्तर आसाम प्रांत के गोवालपारा जिले में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक पहल चल रही है। अभियान की कार्यकर्ता इन्द्राणी दीदी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों, विशेष रूप से महिलाओं को केले के फाइबर (Banana Fiber) से विभिन्न उपयोगी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्व-रोजगार के अवसर बढ़ाना और लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
प्रतिभागियों को फाइबर निकालने से लेकर उससे हस्तशिल्प और अन्य उत्पाद तैयार करने की पूरी प्रक्रिया सिखाई जा रही है, जिससे वे घर बैठे आय अर्जित कर सकें। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिभागियों को व्यावहारिक और तकनीकी दोनों प्रकार की जानकारी प्रदान की जा रही है, ताकि वे भविष्य में इसे अपने रोजगार के रूप में अपना सकें।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in