NDA सरकार ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी, पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा लिखे गए एक लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं का विधायी नेतृत्व विकसित भारत के निर्माण के लिए अनिवार्य है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम की नींव के साथ भारत अब महिला-नेतृत्व वाली शासन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, और यह विकसित भारत के संकल्प का एक प्रमुख स्तंभ है।

प्रधानमंत्री ने इस कानून की विशेषताओं का विवरण देते हुए बताया कि 2023 में संसद द्वारा पारित इस कानून के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक संशोधन न केवल लोकतांत्रिक संरचना में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें सशक्त नेतृत्व के अवसर भी प्रदान करेगा। समय से पहले कानून के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने बजट सत्र को 16 से 18 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यदि सरकार आरक्षण को परिसीमन से पहले लागू करना चाहती है, तो संविधान में एक और संशोधन की आवश्यकता होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से बिना किसी राजनीतिक गणित के खुले मन से इस पहल का समर्थन करने का आग्रह किया और कहा कि सभी दलों को देश की माताओं और बहनों का विश्वास जीतने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि शासन व्यवस्था और नीति निर्माण में ठोस बदलाव लाने वाला लक्ष्य होना चाहिए, ताकि भारत का लोकतंत्र हर स्तर पर महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व से समृद्ध हो सके।

Manisha Saini
12
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us