नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर शुल्क भुगतान की व्यवस्था 10 अप्रैल से पूरी तरह बदल जाएगी। अब नकद भुगतान बंद हो जाएगा और फास्टैग के बिना आने वाले वाहनों को UPI के माध्यम से भुगतान करना होगा, लेकिन इसके लिए शुल्क 1.25 गुना अधिक लगेगा।
मंत्रालय के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, फास्टैग टोल वसूली का प्राथमिक माध्यम रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों के लिए यात्रा को सुगम बनाना है।
यदि कोई वाहन चालक बिना फास्टैग या वैध फास्टैग के टोल प्लाजा में प्रवेश करता है और UPI से भुगतान विकल्प चुनता है, तो उसे उस श्रेणी के वाहन पर लागू शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा। इस नई व्यवस्था से यात्रियों को तेज और सहज टोल भुगतान का अनुभव मिलेगा और नकदी लेनदेन से जुड़े देरी और जटिलताओं में कमी आएगी।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in