नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत संस्थानों को QS रैंकिंग 2027 में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को 12 अप्रैल तक आवेदन करना होगा और रैंकिंग के लिए मांगी गई सभी जानकारी निर्धारित समय पर उपलब्ध करानी होगी। यदि किसी संस्थान को आवेदन प्रक्रिया में समस्या आती है, तो मंत्रालय उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।
इस पहल का उद्देश्य भारतीय शिक्षा को वैश्विक मानकों के अनुरूप सक्षम बनाना और विश्व स्तर पर भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों की प्रतिष्ठा और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in