Raghav Chadha और Arvind Kejriwal के बीच बढ़ते मतभेदों के बीच राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर आक्रामक रुख अपनाते हुए ‘आवाज उठाई, कीमत चुकाई’ नाम से एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने संसद में उठाए गए अपने मुद्दों की झलक दिखाई। इस वीडियो में महंगाई, पेपर लीक, प्रदूषण, टोल वसूली, गिग वर्कर्स के शोषण, हेल्थ इंश्योरेंस, महंगे हवाई किराए और किसानों से जुड़े मुद्दों जैसे कई अहम विषय शामिल हैं। चड्ढा ने पार्टी के आरोपों को झूठ बताते हुए कहा कि उनका काम हंगामा करना नहीं, बल्कि जनता के मुद्दे उठाना है और उनका प्रदर्शन खुद उनके काम को साबित करता है। दूसरी ओर, पार्टी का आरोप है कि वे संसद में सरकार के खिलाफ उतने मुखर नहीं रहे। इस पूरे घटनाक्रम से यह संकेत मिल रहा है कि चड्ढा पार्टी नेतृत्व के फैसले को चुपचाप स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं और आने वाले समय में वे नया राजनीतिक रुख अपना सकते हैं।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in