वसुंधरा राजे के बयान की चर्चा, 'लोग मुझसे कहते हैं कि मेरा काम नहीं हुआ, जब मेरा ही चला गया

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हालिया बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। बारां-झालावाड़ क्षेत्र में सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद यात्रा के दौरान राजे ने कहा, “लोग मुझसे कहते हैं कि मेरा काम नहीं हुआ, करवाओ… लेकिन भैया, मैं अब नहीं लड़ सकती। जब मेरा ही चला गया और मैं नहीं बचा सकी।” उनके इस बयान को पार्टी के अंदरूनी हालात और कार्यकर्ताओं की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। साथ ही करीब 126 करोड़ रुपये की 10 सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिससे किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। राजे ने अपने संबोधन में मतदाताओं से अपने पारिवारिक रिश्ते का जिक्र करते हुए क्षेत्र में 35 वर्षों के विकास कार्यों को भी गिनाया। हालांकि, उनके बयान ने यह संकेत दिया कि कार्यकर्ताओं के काम और संगठन के अंदर संतुलन को लेकर कुछ असंतोष मौजूद है।

Manisha Saini
6
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us