West Bengal में विधानसभा चुनाव से पहले Mamata Banerjee ने तृणमूल कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और विकास से जुड़े कई बड़े वादे किए गए हैं।
घोषणा पत्र के तहत ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना में सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने पंद्रह सौ रुपये और एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को सत्रह सौ रुपये देने का ऐलान किया गया है। वहीं बेरोजगार युवाओं को भी हर महीने पंद्रह सौ रुपये पॉकेट मनी देने की बात कही गई है।
ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ‘दुआरे चिकित्सा’ योजना शुरू करने का वादा किया है, जिसके तहत घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। इसके अलावा, हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं से आधुनिक बनाने और आने वाले समय में नए जिले, ब्लॉक और नगर पालिकाएं बनाने की योजना भी शामिल है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में एमएसएमई सेक्टर को और मजबूत किया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कुल मिलाकर, टीएमसी का यह घोषणा पत्र महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को समर्थन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर केंद्रित है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in