बारामती विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के फैसले ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने इस मुद्दे पर स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव में निर्विरोध जीत की परंपरा नहीं होती और बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के सामने कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती। उन्होंने कहा कि अजित पवार का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन राजनीतिक मुकाबले में उम्मीदवार उतारना जरूरी है। कांग्रेस ने अपने प्रदेश सचिव आकाश मोरे को मैदान में उतारकर साफ कर दिया है कि वह इस चुनाव को गंभीरता से लड़ने वाली है। दलवाई ने यह भी कहा कि पहले भी कई मौकों पर नेताओं के निधन के बाद विपक्षी दलों ने उम्मीदवार खड़े किए हैं, इसलिए कांग्रेस का यह फैसला पूरी तरह सही और लोकतांत्रिक है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in