इस अभियान के तहत किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे आधुनिक उर्वरकों के उपयोग के बारे में जागरूक किया जाएगा। बताया जाएगा कि ये उर्वरक कम मात्रा में भी प्रभावी होते हैं, जिससे खेती की लागत घटती है और फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है।
इफको के अध्यक्ष Dilip Sanghani ने कहा कि यह पहल खेती को आसान, सस्ती और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, इससे मिट्टी की सेहत बेहतर बनी रहेगी और पर्यावरण को होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी।
अभियान के तहत गांव-गांव जाकर किसानों को प्रशिक्षण और जानकारी दी जाएगी, ताकि वे नई तकनीकों को समझकर उन्हें अपने खेतों में लागू कर सकें। इससे कृषि क्षेत्र में आधुनिकता और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in