शिमला: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राकेश कंवर ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के शोधार्थियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में राज्य के सरकारी स्कूलों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।
शोधार्थियों ने शिमला के विभिन्न सरकारी स्कूलों का दौरा कर वहां चल रहे शैक्षणिक कार्यक्रमों, सरकारी नीतियों और शिक्षा की गुणवत्ता का गहराई से अध्ययन किया। इस अध्ययन के दौरान यह सामने आया कि अभिभावक अपने बच्चों के लिए बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहते हैं और इसके लिए वे अधिक फीस देने के लिए भी तैयार हैं।
इसके अलावा, स्कूलों में लागू क्लस्टर प्रणाली और शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की भी सराहना की गई। इन प्रयासों को शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और छात्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण माना गया है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in