सात दिवसीय NSS शिविर में देश की विविधता और स्वदेशी भावना का संगम
SIASTE की राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह शिविर सांस्कृतिक एकता, स्वदेशी विचारधारा और उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक प्रेरणादायक मंच बना।
शिविर का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को एक-दूसरे की विविध संस्कृतियों को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही, स्वदेशी के पंच प्रण और एंटरप्रेन्योरशिप के पाँच महत्वपूर्ण विचारों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन दिया गया।समापन समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण जी, सुमंत जी और सुनील जी ने मुख्य वक्ता ताराचंद जी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह के रूप में पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
यह आयोजन युवाओं में स्वावलंबन, राष्ट्रीय एकता और नवाचार की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in