"कुरुक्षेत्र, 19 मार्च 2026।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिंदू नववर्ष एवं नवरात्र के उपलक्ष्य में स्वदेशी जागरण मंच, कुरुक्षेत्र द्वारा प्रांत कार्यालय भारत रत्न श्री गुलजारीलाल नंदा दर्शनशास्त्र एवं नीति शास्त्र केंद्र में भव्य भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य रूप से डॉ. अंकेश्वर प्रकाश जी, प्रो. सुचिस्मिता, श्री कंवल सचदेवा जी सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।
मंच संचालन जिला महिला प्रमुख डॉ. सीमा जी द्वारा अत्यंत प्रभावी एवं सुसंगठित ढंग से किया गया। भजन संध्या में डॉ. तरुण जोशी जी एवं केंद्र की निदेशक तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में संगीत की प्राध्यापिका प्रो. शुचिस्मिता ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश जी ने हिंदू नववर्ष के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन भारतीय परंपरा और नवचेतना का प्रतीक है। उन्होंने समर्पण भाव के महत्व को रेखांकित करते हुए जानकारी दी कि 19 मार्च से 10 अप्रैल तक पूरे देश में “निधि समर्पण अभियान” चलाया जाएगा। यह अभियान पूर्णतः कैशलेस एवं पेपरलेस होगा, लेकिन जनसंपर्क के दृष्टिकोण से फेसलेस नहीं रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने सामर्थ्य अनुसार योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को हिंदू नववर्ष एवं नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर विभाग पूर्णकालिक श्री ताराचंद जी, जिला कोष प्रमुख श्री कंवल सचदेवा जी, डॉ. अमिता शर्मा जी, डॉ. कुलदीप आर्य जी, श्री सुरजभान जी, डॉ. सचिन शर्मा जी, श्रुति जी, मीनाक्षी जी, श्री हर्ष जी, श्री सत्यवीर जी, डॉ. जय जी, डॉ. जयवीर जी, श्री प्रवीण संधु जी एवं डॉ. बलदेव सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in