पानीपत में स्वदेशी जागरण मंच की संगोष्ठी, व्यापारियों के साथ हुआ संवाद

पानीपत, 8 अप्रैल 2026 (बुधवार): स्वदेशी विचारधारा को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच, जिला पानीपत द्वारा आईबी कॉलेज, पानीपत में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न व्यापारियों एवं मंच के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक माननीय कश्मीरी लाल जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कोष प्रमुख श्री बलराम नंदवानी, प्रांत संगठक श्री कुलदीप पूनिया एवं कुरुक्षेत्र विभाग के पूर्णकालिक कार्यकर्ता श्री ताराचंद जी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। मंच संचालन जिला संयोजक श्री जितेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री कुलदीप पूनिया ने स्वदेशी जागरण मंच के कार्यों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं मुख्य वक्ता कश्मीरी लाल जी ने स्वदेशी आंदोलन की विकास यात्रा, देशभर में चल रहे अभियानों तथा मंच द्वारा शुरू किए गए नए आयामों की जानकारी साझा की। उन्होंने स्वदेशी के प्रति बढ़ती जन-जागरूकता को भी रेखांकित किया।

अंत में श्री बलराम नंदवानी द्वारा विभिन्न कार्यक्षेत्रों के लिए नए कार्यकर्ताओं के दायित्वों की घोषणा की गई। कार्यक्रम के समापन पर जिला संयोजक श्री जितेन्द्र गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tara Chand
5
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us