अम्बाला में स्वदेशी जागरण मंच की संगोष्ठी सम्पन्न

दिनांक 07 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को स्वदेशी जागरण मंच, जिला अम्बाला द्वारा व्यापारियों के साथ चर्चा एवं निधि समर्पण अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन आल्ट्रूइस्ट सिटी प्लाजा के सभागार में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक माननीय कश्मीरी लाल जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत संगठक श्री कुलदीप पूनिया जी एवं जिला संघचालक श्री ओंकार सिंह जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक श्री जोगिंदर रोहिल्ला जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी एवं शहीद बाबू गेनू जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

अपने उद्बोधन में श्री कुलदीप पूनिया जी ने स्वदेशी जागरण मंच की गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता कश्मीरी लाल जी ने स्वदेशी आंदोलन की विकास यात्रा, देशभर में बढ़ती जागरूकता तथा निधि समर्पण अभियान के महत्व को विस्तार से समझाया और सभी से अपनी सामर्थ्य अनुसार सहयोग का आह्वान किया।

श्री ओंकार सिंह जी ने भी स्वदेशी के महत्व एवं मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक निधि समर्पण में भाग लिया।

अंत में विभाग संयोजक श्री संजीव अग्रवाल जी ने सभी सहयोगकर्ताओं, विशेष रूप से आयोजन स्थल उपलब्ध कराने वाले श्री अनुज अग्रवाल जी एवं अन्य सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ. राजश्री खरे जी, श्री संजीव महंत जी सहित स्वदेशी जागरण मंच के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tara Chand
5
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us