दिनांक 07 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच, अम्बाला द्वारा व्यापारियों से चर्चा एवं निधि समर्पण अभियान हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन आल्ट्रूइस्ट सिटी प्लाजा के हाल में किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक माननीय कश्मीरी लाल रहे।विशिष्ट अतिथि कुलदीप पुनिया प्रांत संगठक एवं श्री ओंकार सिंह माननीय जिला संघचालक जिला अम्बाला रहे।मंच संचालन अम्बाला जिला के जिला संयोजक श्री जोगिंदर रोहिल्ला जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अम्बाला ज़िले के विभिन्न व्यापारी,संघ एवं स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी एवं शहीद बाबू गेनू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का अंगवस्त्र एवं श्रीफल देकर स्वागत किया गया।तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि कुलदीप पूनिया द्वारा स्वदेशी जागरण मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका के विषय पर विचार रखे।
मुख्यातिथि कश्मीरी लाल ने स्वदेशी की विकास यात्रा ओर देशभर में चल रहे स्वदेशी आंदोलन,लोगों की स्वदेशी के प्रति जागरूकता को सबके समक्ष रखा। उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान जो कि वर्ष में एक बार स्वदेशी जागरण मंच के वर्ष भर के खर्च को वहन करने हेतु चलाया जाता है की जानकारी सभी को दी एवं सभी से अपने सामर्थ्य अनुसार समर्पण हेतु आग्रह किया। माननीय सह जिला संघचालक ओंकार सिंह ने भी लोगो से स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम के अंत में विभाग संयोजक संजीव अग्रवाल ने सबका धन्यवाद किया । राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
कार्यक्रम में प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ राजश्री खरे, जिला समन्वयक संजीव महंत,उज्जवल ,साहिल,डॉ जयदीप चोहान,धनंजय,डॉ सीमा सिंघल,डॉ किरण आंगरा सहित स्वदेशी जागरण मंच के अनेक दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in