फरीदाबाद में ट्रैफिक सख्ती: ब्लैक स्पॉट और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर बढ़ेगी निगरानी

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर सिंह (HPS) ने की।
बैठक में सभी जोनल अधिकारी, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनोज कुमार सहित अन्य यातायात अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा अभियान और ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की विस्तार से समीक्षा की गई।
डीसीपी ट्रैफिक जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को यातायात नियमों के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जाए और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। उन्होंने बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों तथा नियमों का उल्लंघन करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऐसे वाहनों की पहचान कर नियमानुसार चालान और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पॉट, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।
डीसीपी ट्रैफिक ने सभी जोनल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाम की स्थिति को नियंत्रित करने, अवैध पार्किंग हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी ऐसे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।

Manisha Saini
5
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us