13,000 करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना में एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और 340 मीटर लंबी सुरंग शामिल है, जो वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री देहरादून पहुंचकर मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, इसके बाद 12 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे और बाबा जसवंत सिंह ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय को कम करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और व्यापारिक गतिविधियों को तेज करना है। वहीं, हरीश रावत ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम डॉ. बी.आर. आंबेडकर के नाम पर रखने की मांग की है और इसके कारण शहर में संभावित ट्रैफिक समस्याओं को लेकर चिंता भी जताई है।
Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022
+91 80031 98250
info@mysba.co.in