दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Nvidia ने भारतीय कर्मचारियों को दिया बंपर बोनस, 1 करोड़ तक मिलेगा पैसा

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Nvidia ने भारत में अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा बोनस ऐलान किया है। कंपनी के करीब 10,000 कर्मचारियों में से अधिकांश को शेयर (स्टॉक) के रूप में विशेष बोनस दिया गया है, जिसकी कुल वैल्यू 5 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक है। यह बोनस एकमुश्त नहीं बल्कि चार साल में किस्तों के रूप में मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक यह “जेंसन स्पेशल ग्रांट” कंपनी के CEO Jensen Huang की ओर से दिया गया है, जिसकी शुरुआत 2024 में हुई थी। इसके तहत कर्मचारियों को उनके मौजूदा RSU (Restricted Stock Units) का अतिरिक्त 25% हिस्सा मिलता है, जिससे उनकी कुल इक्विटी में बड़ा इजाफा हुआ है।

एनवीडिया का मौजूदा मार्केट कैप करीब 4.7 ट्रिलियन डॉलर के आसपास है, जिससे यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में शामिल है। भारत में कंपनी का पे-स्ट्रक्चर भी काफी आकर्षक है, जहां कुल सैलरी का 50 से 75 फीसदी हिस्सा स्टॉक बेस्ड होता है। टॉप इंजीनियर्स सालाना 2 से 3 करोड़ रुपये तक कमा रहे हैं, जबकि मिड-लेवल और एंट्री लेवल कर्मचारियों के लिए भी सैलरी पैकेज लाखों में है। इस कदम से साफ है कि कंपनी अपने टैलेंट को बनाए रखने और मोटिवेट करने के लिए बड़े स्तर पर निवेश कर रही है।


Manisha Saini
4
Get In Touch

Dharmakshetra, Shiv Shakti Mandir, Babu Genu Marg,
Sector 8, Rama Krishna Puram,
New Delhi, Delhi 110022

+91 80031 98250

info@mysba.co.in

Follow Us
Useful link

About Us

Contact Us