MP Board Result 2026 टॉपर बने तो मिलेगा सम्मान और इनाम, एमपी बोर्ड की पूरी रिवॉर्ड लिस्ट जानिए
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है, जिसका लाखों छात्रों को लंबे समय से इंतजार था। रिजल्ट सुबह 11 बजे भोपाल स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकेंगे, साथ ही DigiLocker, मोबाइल ऐप और SMS के जरिए भी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही इस साल के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी, जिनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को खास पहचान दी जाएगी। टॉपर्स को सरकार की ओर से सम्मान समारोह में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हो सकते हैं। इन मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए कई आकर्षक इनाम दिए जाएंगे, जिनमें करीब 25,000 रुपये तक की नकद राशि, लैपटॉप, छात्राओं के लिए स्कूटी और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए साइकिल शामिल हो सकती है। इसके अलावा 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्रों को भी प्रोत्साहन राशि देने की योजना है। यह पहल छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने और उनकी मेहनत को सम्मान देने के उद्देश्य से चलाई जाती है, ताकि वे भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को हासिल कर सकें।